Tuesday, October 30, 2018

Computer Problem Find-out by Beep sound

Computer Problem Find-out by Beep sound

क्या आपके कंप्यूटर में भी अक्सर प्रॉब्लम  आती रहती है और आपको  उसकी खराबी का कारण नहीं समझ पाते हैं, असल में  हमारा कंप्यूटर हमें यह जानकारी देने की कोशिश करता है कि उसे  क्या हुआ है। हमलोग  उसके संकेत समझ नहीं पाते। अगर आप कंप्यूटर द्वारा दिए जाने वाले संकेतों को समझने लगेंगे तो शायद आपको भी कंप्यूटर इंजिनियर को घर बुलाने की जरूरत नहीं पडे़गी जब तक कि उसमें आई खराबी ज्यादा बड़ी न हो। 


·         वह स्टार्ट होने के बाद अजीब-सी आवाज निकालकर रुक जाता है तो समस्या किसी हार्डवेयर पार्ट्स  से जुड़ी है। 

·         कंप्यूटर स्टार्ट नहीं हो रहा है, तो हो सकता है उसमें पावर ही नहीं आ रही हो। 

·         विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम के शुरुआती ग्राफिक तक पहुंच जाता है लेकिन आगे नहीं बढ़ता तो समस्या विंडोज एक्सपी, विंडोज विस्टा, विंडोज 7 आदि ऑपरेटिंग सिस्टम की है। 


इस दौरान वह किसी-न-किसी तरह की बीप की आवाज देकर खराब हार्डवेयर के बारे में संकेत दे देता है। जब-जब भी आपका कंप्यूटर खराब होता होगा, आपने देखा होगा कि वह स्टार्ट होते समय सिंगल बीप न बजकर कुछ अलग ही आवाज निकालता है,और इसी आवाज़ की मदद से  कंप्यूटर की समस्या को ठीक करने में मदद मिलती है। H.P. IBM, Compaq, Dell इतयादि Computer पीसी द्वारा निकाले जाने वाले सामान्य बीप कोड इस प्रकार हैं – ये अलग अलग BIOS का अलग अलग बीप कोड होता है|
 


एक छोटी बीप- कंप्यूटर ठीकठाक है, कोई समस्या नहीं है। 
1.      कोई बीप नहीं-  समस्या पावर नहीं है, बिजली का तार ढीला है या फिर तार शॉर्ट हो गया है।
2.       दो छोटी बीप- CMOS सेटिंग से जुड़ा हो सकता है जायदा जानकारी के लिये  कंप्यूटर स्क्रीन  पर जो नज़र आ रहा है उसको चेक करो
3.       एक लंबी और एक छोटी बीप- मदरबोर्ड में कोई समस्या है।
4.      एक लंबी और दो छोटी बीप- डिस्प्ले कार्ड की समस्या है।

5.      तीन लंबी बीप- की-बोर्ड से जुड़ी समस्या है । 

6.      लगातार लंबी-लंबी बीप- सीपीयू में लगी रेम ढीली है या फिर खराब हो गई है ये समस्या जयादा आती है। 

7.      लगातार तेज और हल्की बीप- CPU बहुत गर्म हो रहा है। शायद सीपीयू को ठंडा रखने के लिए लगा Fan खराब है । 


कंप्यूटर की सामान्य समस्याओं का पता  इसी संकेत के आधार पर मालुम चलता है किसी विशेषज्ञ के बिना आप खुद भी कंप्यूटर मे  हो रहे प्रॉब्लम का पता लगा सकते हैं। कुछ ब्रांड्स में इन आवाजों के अलग मतलब हो सकते हैं जिन्हें उनके साथ आए मैन्युअल या फिर उनकी वेब साइट्स पर देखा जा सकता है।

            

ये पोस्ट आपको कैसा लगा, हमें कमेंट कर के बताये I यदि आपको कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी से समन्धित कोई Question  पूछना है तो हमें मेल करे I हमारी Mail-ID है:-  techdigitaltips@gmail.com
Thanks
 

No comments:

Post a Comment